अपने खास गुणों को पहचाने
अपने खास गुणों को पहचानने और तय करने के लिए लिए तरीके हैं। इनसे आपको यह पता लग जायेगा की आप क्या करने के लिए अनूठे रूप से उपयुक्त हैं। ये हैं.
पहला, आप हमेशा उस काम में सर्वश्रेष्ठ और सबसे सुखी होंगे, जिसे करना आपको पसंद हैं. अगर आप आर्थिक दृष्टि से सक्षम हो, तो उसे बिना तनख्वाह के भी करना चाहेंगे। वह चीज़ आपके सर्वश्रेस्ठ रूप से बहार निकलती है। और वह खास काम करते समय बहुत ज़्यादा संतुष्टि और आनंद मिलता है.
दूसरा , आप इसे अच्छी तरह करते हैं। आप में इस क्षेत्र में स्वाभाविक योग्यता नजर आती हैं.
तीसरा , इसी गुण की जीवन में अब तक आपको ज़्यादातर सफलता और खुसी मिली हैं. बचपन से ही इसे करना आपको पसंद था और इसी वजह से आपको सबसे बड़े पुरस्कार और प्रशंसा मिली हैं।
चौथा , यह ऐसी चीज़ हैं जिसे सीखना और करना आपके लिए आसान था, दरअसल इसे सीखना इतना आसान था की आप भूल ही चुके हो की अपने इसे कब और कैसे सीखा था. अपने तो बस एक दिन इसे खुद को वह काम आसानी से और अच्छी तरह से करते पाया।
पांचवा , इसमें आपका मन लगता हैं। यह आपको आकर्षित और मंत्रमुग्ध करता हैं। आप इसके बारे में सोचना पसंद करते हैं पढ़ना पसंद करते हैं। बाते करना पसंद करते हैं और इसके बारे में ज़्यादा ज़्यादा से पता लगाते हैं. यह आपको उसी तरह आकर्षित करता है जैसे शमा पतंगे को आकर्षित करती हैं।
छठा , आप इसके बारे में सीखना हैं, और आप ज़िंदगी भर इसमें बेहतर बनते जाते हैं
No comments:
Post a Comment